फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैब चालक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Tue, 27 May 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कैब चालक ने किशोरी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर में रविवार रात में बरेली के सुभाष नगर निवासी कैब चालक मनोज कुमार सिंह ने घर में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता के पिता ने सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता के मुताबिक वह गोमतीनगर में रहकर मजदूरी करते हैं। उनके घर में मनोज का आना-जाना लगा रहता था। रविवार रात में बेटी अकेली थी। रात करीब 11 बजे मनोज घर पहुंचा। बेटी को घर में अकेला देख आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। बेटी के चीखने पर आरोपी ने उसे धमकाया और भाग निकला। किशोरी के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी ने उसके पिता को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन पिता घर पहुंचे तो उन्हें बेटी लहूलुहान मिली। इस वह बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। अगले दिन उन्होंने मनोज के खिलाफ गोमतीनगर थाने में शिकायत की।

आरोपी की कार सीज
एसीपी बृज नारायण सिंह ने बताया कि दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की कार सीज की गई है। पीड़िता की हालत अब सामान्य है। मनोज मूलरूप से बदायूं के बिलसी का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें