फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: नौ जिलों में लगेगी सीटी स्कैन यूनिट, जुलाई तक हर जिले में हो जाएगी सुविधा

Thu, 25 May 2023 10:43 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के नौ जिलों में सीटी स्कैन यूनिट लगने के बाद प्रदेश के हर जिले में यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। ऐसे में अब मरीजों को जांच के लिए लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, आगरा, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी सहित अन्य महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में जल्द ही नौ जिलों में सिटी स्कैन यूनिट लगेगी। इसके बाद सभी 75 जिलों में मरीजों को सिटी स्कैन की निशुल्क सुविधा मिलने लगेगी। अभी 66 जिलों में यह सुविधा मिल रही है। सिटी स्कैन मशीनें पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन


अब नौ नई यूनिटें लगाने की तैयारी चल रही है। इसे जुलाई तक लगाने का लक्ष्य रखा गया है। हर जिले में सिटी स्कैन की निशुल्क सुविधा होने से सिर की गंभीर बीमारी या चोट लगे मरीजों को राहत मिलेगी। उन्हें जांच के लिए लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, आगरा, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी सहित अन्य महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें - योगी सरकार के मंत्री भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कट सकता है वरुण गांधी का टिकट, भाजपा ने दिए संकेत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आजम खां की सदस्यता बहाल होने में ये है बड़ी अड़चन!, देश में यह ऐसा पहला मामला


स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (चिकित्सा एवं उपचार) डॉ. केएन तिवारी का कहना है कि प्रदेश के हर जिला अस्पताल को सिटी स्कैन की सुविधा से सुसज्जित करने का प्रयास किया जा रहा है। पीपीपी मॉडल पर यूनिट लगाने वाली कंपनी को सरकार भुगतान करेगी। इसके लिए कंपनी जांच कराने वाले मरीजों का विवरण संबंधित अस्पताल से सत्यापित कर भेजती है।

इन जिला अस्पतालों में नई यूनिट लगाने का प्रस्ताव
जिला अस्पताल अमरोहा, झांसी, बरेली, मैनपुरी, एटा, प्रयागराज, भदोही, प्रतापगढ़ और मिर्जापुर।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें