फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव ने किया नामांकन, कलेक्ट्रेट के पास तीन मई तक रहेगा डायवर्जन

Fri, 26 Apr 2024 02:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ पूर्व सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव व कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश सिंह चौहान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ की विधानसभा सीट लखनऊ पूर्व पर भाजपा के प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर दिया। वह बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन


वहीं, इस सीट पर इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश सिंह चौहान ने भी नामांकन किया और समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। लखनऊ पूर्वी सीट पर भाजपा से आशुतोष टंडन विधायक थे पर बीते दिनों उनका निधन हो गया था जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस सीट पर मतदान लखनऊ लोकसभा चुनाव के साथ ही होगा।

ये भी पढ़ें - यादवलैंड फतह करने के लिए पहली बार मुखर हुई भाजपा, मुलायम के नहीं रहने पर खत्म हुआ सियासी लिहाज
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी का वायनाड कनेक्शन... शुभ मुहूर्त में आएंगे राहुल गांधी, प्रत्याशी पर अभी तक सस्पेंस; बसपा भी है चुप


विज्ञापन


नामांकन के चलते कलेक्ट्रेट के आसपास यातायात में बदलाव किया गया है। 26 अप्रैल से तीन मई तक सुबह आठ बजे से नामांकन समाप्ति तक यह डायवर्जन जारी रहेगा।

ऐसे होगा आवागमन

- कैसरबाग अड्डे से सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बरेली की ओर जाने वाली बसें, भारी व छोटे वाहन चकबस्त की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये बस अड्डे से सीएमओ चौराहा, रेजीडेंसी तिराहा, डालीगंज होते हुए जा सकेंगे।

- कैसरबाग बस अड्डे से बाराबंकी, अयोध्या, गोरखपुर की तरफ जाने वाली बसें, वाहन चकबस्त की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये कैसरबाग बस अड्डे से अशोक लाट चौराहा से बाएं परिवर्तन चौराहा होकर जाएंगे।

- कैसरबाग बस अड्डे से रायबरेली, उन्नाव, कानपुर की तरफ जाने वाली बसें, वाहन चकबस्त की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये अशोक लाट चौराहा से बर्लिग्टन चौराहा होते हुए जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें