उत्तर प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस सीट पर मतदान 23 सितंबर को होगा, जबकि नामांकन 28 अगस्त से किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के आधार पर उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 7 सितंबर रखी गई है, जबकि वोटिंग 23 सितंबर को व मतगणना 27 सितंबर को होगी।