फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: मतदान समाप्त, 109 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में हुई कैद

Mon, 21 Oct 2019 07:04 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Jayaprada Rampur Byelection - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:47 PM, 21-Oct-2019

प्रतापगढ़ जिले में 6 बजे तक 44.5 और रामपुर में 41.46 प्रतिशत मतदान हुए।

03:47 PM, 21-Oct-2019

रामपुर में दोपहर तीन बजे तक 32.70 फीसदी मतदान हुआ है। अभिनेत्री जयाप्रदा ने रामपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
 

03:46 PM, 21-Oct-2019

प्रतापगढ़ में दो के खिलाफ एफआईआर
प्रतापगढ़ में वोट देते समय फोटो वायरल करने पर दो नेताओं भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता और सपा नेता राजू यादव पर पर एफआईआर दर्ज की गई है। नगर कोतवाली इलाके के चिलबिला के रहने वाले रवि गुप्ता ने वोट देते वक्त सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल की थी। कंधई थाना इलाके के कंधई मधुपुर गांव निवासी राजू यादव ने मतदान करने की फोटो पोस्ट की थी।

विज्ञापन
03:08 PM, 21-Oct-2019

प्रतापगढ़ में मतदान का प्रतिशत धीमा
सदर विधानसभा उपचुनाव में दोपहर तीन बजे तक सिर्फ 32.5 प्रतिशत वोटिंग हुई। मतदाताओं में उपचुनाव को लेकर उत्साह नहीं दिख रहा।

01:18 PM, 21-Oct-2019

अलीगढ़  की इगलास सीट पर मतदान बहिष्कार का जारी है। एक बजे तक मात्र 18 फीसदी मतदान हुआ है। प्रशासनिक टीमें गांव गांव जाकर वोटरों को मनाने में जुटी हैं। भाजपा नेता भी हरकत में आए गए हैं। यहां गोवंश का मुद्दा ही जोर पकड़ रहा। 

विज्ञापन
01:18 PM, 21-Oct-2019

प्रतापगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा 248 में दोपहर एक बजे तक 26.7 फीसदी मतदान हुआ। 

रामपुर में दोपहर एक बजे तक 25.12 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

12:20 PM, 21-Oct-2019

हाथरस सांसद को सुनाई खरी-खोटी 
अलीगढ़ में इगलास विधानसभा सीट उपचुनाव में ब्लॉक गौंडा के गांव माती में आवारा पशुओं की समस्या के चलते ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। खबर मिलने पर हाथरस सांसद और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुट गए। नाराज ग्रामीणों ने हाथरस सांसद का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की सांसद से तीखी नोक झोंक भी हुई। अपनी समस्याओं से तंग आ चुके ग्रामीणों ने सांसद को खूब खरी खोटी सुनाई। जानकारी के मुताबिक सवा ग्यारह बजे तक मात्र 15 फीसदी मतदान हो पाया है। 

11:11 AM, 21-Oct-2019

11 बजे तक मतदान प्रतिशत
रामपुर में 11 बजे तक 15.48 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं प्रतापगढ़ जिले में 11 बजे तक 19.5 फीसदी मतदान हुआ।

10:33 AM, 21-Oct-2019

इगलास सीट कई गांवों में चुनाव बहिष्कार
अलीगढ़ में इगलास विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बहिष्कार के बीच मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं। आदर्श मतदान केंद्रों पर भी समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। आधा दर्जन से अधिक गांव में विकास नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार किया है। जिसकी वजह से लोग मतदान के लिए नहीं पहुंचे हैं। जिन गांव में बहिष्कार किया गया है उनमें गोंडोली, धारा की गड़ी, मनोहरपुर आदि गांव शामिल हैं। हालांकि अधिकारी लोगों को मतदान के लिए मनाने में जुटे हैं। यहां सुबह नौ बजे तक नौ फीसदी मतदान हुआ है।

10:24 AM, 21-Oct-2019

रामपुर में फर्जी पोलिंग एजेंट पकड़ा
रामपुर में उपचुनाव शांतिपूर्वक चल रहा है, वहीँ मतदान में गड़बड़ी करने वालों पर पुलिस खासा सख्त है। जिसमें रजा डिग्री कॉलेज में मतदान केंद्र से एसपी रामपुर अजय पाल शर्मा ने एक फर्जी पोलिंग एजेंट को हिरासत में लिया है। वो अपना आईडी प्रूफ नहीं दिखा पाया। वहीँ डीएम रामपुर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि दो संदिग्ध लोग बूथ के पास पकड़े गए हैं। जिनसे पूछताछ जारी है। अगर वे संतुष्ट नहीं कर पाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

10:19 AM, 21-Oct-2019

प्रतापगढ़ के कटरा मेदनी गंज में बूथ संख्या 137 में मतदान एक घंटे तक ठप्प रहा। दूसरी मशीन आई तब जाकर मतदान शुरु किया गया। प्रतापगढ़ जिले में नौ बजे तक मतदान प्रतिशत 11 फीसदी रहा। प्रतापगढ़ में मंगरौरा के सल्हीपुर में भी ईवीएम में खराबी के कारण दो घंटे मतदान बाधित रहा।

10:07 AM, 21-Oct-2019

मऊ में दर्जनों जगहों पर ईवीएम ने दिया घोखा
घोसी विधानसभा में उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे मतदान तो शुरू हो गया, लेकिन दर्जनों स्थानों पर ईवीएम ने धोखा दे दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि कहीं पर 50 मिनट तो कहीं पर एक घंटा देर से मतदान शुरू हो सका।
 
इसमें मझवारा क्षेत्र में पावनी गांव के बूथ संख्या 232, 233 में ईवीएम खराब हुआ। इसी तरह बूथ संख्या 31, 32, 33, 34, 35 पर भी ईवीएम खराब हो गई, जिसकी वजह से यहां भी देर से मतदान शुरू हुआ। कोपागंज ब्लाक के लैरोदोनवार में एक घंटा विलंब से वोट शुरू हुआ। पवनी बूथ के मतदाता वापस लौट गए।

09:39 AM, 21-Oct-2019

गंगोह में मतदाता दिखा रहे उत्साह 
सहारनपुर जिले के गंगोह उपचुनाव में सुबह सात बजे से अधिकांश केंद्रों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों और पुलिस की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई है। पोलिंग बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं का आने का क्रम शुरू है। महिलाएं भी मतदान के प्रति जागरूक दिखाई दे रही हैं। सुबह सात बजे से पुरुष और महिलाएं मतदान केंद्रों पर कतारों में नजर आ रहे हैं। 
 

 

08:45 AM, 21-Oct-2019

कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट और चित्रकूट में मानिकपुर विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। 

कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट के 349 पोलिंग बूथों पर मतदान हो रहा है। बूथ नंबर 205 महात्मा गांधी इंटर कॉलेज विजय नगर में ईवीएम में खराबी आ गई। इसके लिए टेक्निकल टीम भेजी गई है।

चित्रकूट में मानिकपुर विधानसभा सीट पर 305 मतदान केन्द्र एवं 410 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिसके लिए कर्मचारी 1800 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मानिकपुर विधानसभा में कुल तीन लाख 38 हजार 534 मतदाता कुल 9 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेंगे।

01:05 AM, 21-Oct-2019

यूपी चुनाव: मतदान समाप्त, 109 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में हुई कैद

प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुके हैं। सुबह 7 से शुरु हुए मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहे। उपचुनाव में 109 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। 2307 मतदान केंद्रों के 4529 मतदान बूथों पर 41 लाख 8 हजार 328 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि 21 अक्तूबर को सहारनपुर जिले की गंगोह, रामपुर जिले की रामपुर, अलीगढ़ की इगलास, लखनऊ की कैंट, कानपुर नगर की गोविंद नगर, चित्रकूट की मानिकपुर, प्रतापगढ़ की प्रतापगढ़, बाराबंकी की जैदपुर, आंबेडकर नगर की जलालपुर, बहराइच की बलहा और मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। 

5435 ईवीएम, 5435 बैलेट यूनिट और 5888 वीवीपैट मशीनें लगाई गई हैं। 22 लाख 13 हजार 466 पुरुष और 18 लाख 94 हजार 724 महिला मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगी। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए 1142 भारी वाहन, 1263 हल्के वाहन और 21 हजार 584 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

उपचुनाव में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष मतदान के लिए 11 सामान्य प्रेक्षक, 11 व्यय प्रेक्षक, 337 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 60 जोनल मजिस्ट्रेट, 471 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 520 माइक्रो पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। उपचुनाव के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। 429 संवेदनशील बूथों पर वेबकास्टिंग भी कराई जाएगी।
 
विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार   मतदान बूथ  मतदान केंद्र मतदाता
गंगोह 11 426 207 369317
रामपुर 07 428 163 390636
इगलास 07 458 345 374733
लखनऊ कैंट 13 344 68 385072
गोविंदनगर 09 349 70 359343
मानिकपुर 13 410 305 338116
प्रतापगढ़ 11 368  212 336989
जैदपुर 07 445 283 379827
जलालपुर 13 438 258 393038
बलाह 11 409 169 357305
घोसी 11 454 227 423952

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें