फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्राणायाम करने से दमा व फेफड़ों के रोग से मिलती है निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन ने बुधवार को तीन दिवसीय प्राणायाम का दर्शन एवं विज्ञान विषयक कार्यशाला आयोजित की। उद्घाटन प्रति कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने किया। उन्होंने कहा कि योग जीवन का बहुमूल्य विषय है। वर्तमान में जीवनशैली जनित रोगों के बचाव में योग एवं प्राणायाम की प्रमुख भूमिका है।
विज्ञापन

योग विभाग के समन्वयक डॉ. अमरजीत यादव ने कहा कि प्राणायाम से दमा व फेफड़ों के रोग से निजात मिलती है। गुणवत्तापूर्ण जीवन के लिए प्रतिदिन प्राणायाम का अभ्यास अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय कार्यशाला में 27 फरवरी को योग विशेषज्ञ कृष्ण कुमार शुक्ला मध्य सूर्यभेदी, चंद्रभेदी प्राणायाम का अभ्यास कराएंगे। वहीं, किशोर कुमार शुक्ला उज्जायी प्राणायाम, जबकि डॉ. रामनरेश भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास कराएंगे। 28 फरवरी को योग विशेषज्ञ डॉ. रामकिशोर उद्गीथ प्राणायाम और डॉ. कैलाश कुमार शीतली प्राणायाम का अभ्यास कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें