फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की दिन दहाड़े गोली मारकर की हत्या!

Mon, 19 Jan 2015 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने सुल्तानपुर के ईदगाह इलाके में हारमोनियम छाप बीड़ी कंपनी के मालिक अलीम उर्फ मुन्ना हाजी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो वे ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस प्रॉपर्टी डीलिंग के विवाद समेत अन्य पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के लोलेपुर निवासी अलीम (55) पुत्र स्व. मुस्तकीम रविवार सुबह अपनी कार से ईदगाह चौराहे के पास स्थित कारखाने पर पहुंचे थे। इसी बीच, दो बाइकों पर सवार चार युवक पहुंचे। उसमें से एक ने कारखाने का गेट खोल रहे अलीम की कमर पर असलहा सटाकर गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे से रेकी कर रहे थे हमलावर

गोली लगते ही अलीम गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़े और हमलावर को पकड़ना चाहा। खुद को फंसता देख बदमाशों ने भीड़ पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे भगदड़ मच गई और हमलावर फरार हो गए।

मुन्ना हाजी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाते ही एसपी सौमित्र यादव, एएसपी कमलेश दीक्षित, नगर कोतवाल आरपी शाही अस्पताल पहुंच गए।

हमलावर 24 घंटे से अलीम की रेकी की जा रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार सुबह और शाम को कुछ लोग अलीम के कारखाने के पास देखे गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें