फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: व्यापारी बोले- मेट्रो बढ़ाएगी पुराने लखनऊ की शान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ मेट्रो अब पुराने लखनऊ से भी गुजरेगी। इस परियोजना को मंजूरी मिलने से इन बाजारों के ग्राहकों व व्यापारियों में खुशी की लहर है। व्यापारी नेताओं ने इस सौगात के लिए सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताया है।
विज्ञापन

ग्राहकों का कहना है कि पुराने लखनऊ के बाजार की सड़कें संकरी हैं। जाम से गुजरते हुए बाजार तक पहुंच पाते हैं। ऐसे में अब मेट्रो बड़ी राहत देगी। उधर, व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि मेट्रो आने से उनका कारोबार और चमकेगा।





मेट्रो से बढ़ेगा पुराने लखनऊ का बाजार

अमीनाबाद तक मेट्रो की पहुंच होने से ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी। इससे पुराने लखनऊ के व्यापार में उछाल आएगा। अमीनाबाद व अन्य इलाकों तक आवागमन आसान होने से बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी। पुराने लखनऊ में मेट्रो की सौगात के लिए सांसद राजनाथ सिंह का आभार।
विज्ञापन


- अशोक मोतियानी, कपड़ा व्यापारी, अमीनाबाद







बहुत पहले हो जाना चाहिए था यह काम

जितना ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट बढ़ेगा, उतनी ज्यादा कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इससे व्यापार में भी इजाफा होगा। पुराने लखनऊ में बहुत पहले मेट्रो आ जानी चाहिए थी। ऐसा होन से यहां की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।

- अमरनाथ मिश्रा, अध्यक्ष, लखनऊ व्यापार मंडल, यहियागंज




पूरी हुई व्यापारियों की बहुप्रतीक्षित मांग

व्यापारियों और ग्राहकों की बहुप्रतीक्षित मांग थी कि अमीनाबाद और पुराने लखनऊ में मेट्रो शुरू की जाए। ऐसा होने से पुराने लखनऊ के लोगों को आवागमन की सुविधा हो जाएगी। जाम की समस्या से निजात मिलने से व्यापार भी बढ़ेगा।

- हिमांशु गुप्ता, स्टेशनरी कारोबारी, अमीनाबाद




-



निर्माण के दौरान प्रभावित रहेंगे दुकानदार

फोटो-

पुराने लखनऊ में मेट्रो की योजना को सफल नहीं कहा जा सकता। इसका कारण है कि यहां न तो मेट्रो के लायक रास्ते हैं और न ही सड़कें। छोटे-छोटे व्यापारी हैं। मेट्रो रूट के निर्माण कार्य के दौरान वर्षों तक दुकानदार प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


- रविंद्र नाथ रस्तोगी, प्रदेश महामंत्री सराफा एसोसिएशन, अमीनाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें