फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट : दिल्ली और हरदोई की युवतियों के साथ बंगले में पकड़े गए कारोबारी

Fri, 25 Dec 2020 02:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सेक्स रैकेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी से पुलिस ने बृहस्पतिवार रात दिल्ली और हरदोई की दो युवतियों के साथ दो कारोबारियों को देह व्यापार के आरोप में दबोच लिया। इंस्पेक्टर सचिन कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए कारोबारियों के नाम गाजियाबाद निवासी कमल महाजन और अमेठी का केतन जायसवाल है। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


देह व्यापारी की सूचना आशा ज्योति केंद्र की प्रबंधक अर्चना को मिली थी। किसी ने उन्हें फोन कर बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी में सेंट जोजफ स्कूल के पास एक बंगले में युवतियों का लाया गया है। वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। वहां दो युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में थे। अर्चना ने पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि जिस बंगले से चारों पकड़े गए हैं, वह दिल्ली के एक कारोबारी का है। उक्त बंगले में काफी समय से रजनीश शर्मा किराये पर रह रहे हैं। पता चला है कि पकड़े गए कारोबारी रजनीश के ही परिचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें