फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारोबारी के नौकर ने चुराई 14 किलो चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौक निवासी कारोबारी नवदीप अवस्थी ने अपने नौकर आकाश यादव पर 14 किलोग्राम चांदी चुराने और उसे तीन व्यापारियों को बेचने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को पीड़ित की तहरीर पर चौक पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

नवदीप ने बताया कि चौक स्थित उनके चांदी के कारखाने में आकाश यादव कई साल से काम कर रहा था। आरोप है कि बीते वर्ष से आकाश ने कारखाने से टुकड़ों से चांदी चुराना शुरू कर दिया और अब तक करीब 14 किलो चांदी चुरा चुका था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 39 लाख है। आकाश बिना बताए पिछले माह भाग गया। आरोप है कि आरोपी ने चोरी की चांदी व्यापारी अजीत पाल और बाराबंकी के हैदरगढ़ व असंद्रा के निवासी सराफा को बेच दी। व्यापारी अजीत ने चोरी की चांदी खरीदने की बात कबूल भी ली। इसके बाद पीड़ित ने बृहस्पतिवार को चौक थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना दरोगा दीपांकर शर्मा को दी गई है। विवेचना में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें