फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूं ही नहीं पिटे थे पूर्व मंत्री कंछल, जानिए क्या है वजह?

Mon, 15 Dec 2014 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी नेता श्याम बिहारी मिश्र ने बनवारी लाल कंछल पर व्यापार भवन और उसके कोष के 77 लाख रुपये की एफडी हथियाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कंछल ने एफडी की रकम को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही श्याम बिहारी मिश्र ने कंछल को व्यापारियों की एकता तार-तार करने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। लखनऊ में रविवार को आयोजित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल (मिश्र) की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में मिश्र ने कंछल पर वकीलों के हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कंछल ने साल 2005 में अपने समर्थकों से जो अपमान दूसरे व्यापारी प्रतिनिधियों का कराया उससे कही अधिक उनको अपमानित होना पड़ा।

श्याम बिहारी मिश्र ने कहा कि कंछल ने उनके साथ गंगा में खड़े होकर व्यापारियों की एकता कायम रखने और संयुक्त रूप से संगठन को संचालित करने की कसम खाई थी। लेकिन निजी स्वार्थ के चलते उन्होंने व्यापारियों के खून-पसीने से बने शास्त्रीनगर के व्यापारी भवन और कोष के 77 लाख रुपये की एफडी को हथिया लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

सपा सरकार ने कंछल को दी शह

बनवारी लाल कंछल पर आरोप लगाते हुए श्याम बिहारी मिश्र ने कहा कि उनके विरोध करने पर समर्थकों से कुर्सियों से हमला कराने के बाद सपा सरकार का सहारा लेकर फर्जी केस कर दिया था। सपा सरकार ने भी कंछल को शह देने का काम किया था।

सपा सरकार की शह की वजह से उन्हें छह दिन तक जेल में रहना पड़ा। व्यापार भवन और एफडी को लेकर कोर्ट में केस लंबित है। इसका फैसला अभी तक नहीं हुआ है।

कार्यसमिति की बैठक लखनऊ में श्याम बिहारी मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 10 नई वस्तुओं पर मंडी शुल्क लगाने, मशीन टूल्स पर वाणिज्य कर पांच से बढ़ाकर 13.5 फीसदी करने सहित व्यापारियों की अन्य समस्याओं को लेकर 23 दिसंबर को प्रदेश व्यापी प्रदर्शन का फैसला हुआ।

इसके तहत जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। बैठक में दिलीप सेठ, मोहनलाल सरावगी, विष्णुदत्त पारासर, महेंद्र जैन सहित 35 जिलों के 150 पदाधिकारी शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें