फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी हत्याकांड: श्रद्धा व तीन अन्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट के लिए अर्जी, पुलिस बोली- पर्याप्त सबूत हैं

Fri, 16 Oct 2026 03:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए अर्जी लगाइ्र है। पुलिस का दावा है कि उनके पास पर्याप्त सबूत हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ हजरतगंज में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत मामले में पुलिस ने मॉडल श्रद्धा शर्मा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर आदिल उर्फ दानिश के खिलाफ हजरतगंज पुलिस ने कोर्ट में गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए अर्जी लगाई है। मामले में जल्द ही तीनों के खिलाफ वारंट जारी हो सकता है।

विज्ञापन


लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए अर्जी लगाइ्र है। पुलिस का दावा है कि उनके पास पर्याप्त सबूत हैं।

नेपाल के दांग जिले में मिली श्रद्धा की लोकेशन
श्रद्धा दुबे की तलाश में जुटी जांच एजेंसियों को उसकी लोकेशन नेपाल के दांग जिले में मिली है। श्रद्धा अपनी बहन रश्मि और दो युवकों के साथ नेपालगंज से आगे बढ़कर दांग जिले के भालुवांग इलाके तक पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को मिली इस लोकेशन के बाद सुरक्षा एजेंसियां नेपाल पुलिस के संपर्क में रहकर उसकी आगे की गतिविधियों का पता लगाने में जुटी हैं। हालांकि, भालुवांग के बाद श्रद्धा और उसके साथियों की लोकेशन का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


दांग से आगे बढ़ने पर महेंद्र राजमार्ग से बुटवल और नारायणगढ़ होते हुए काठमांडू पहुंचने का मार्ग है। वहीं, बुटवल और नारायणगढ़ से पोखरा जाने के रास्ते भी निकलते हैं। श्रद्धा की गाड़ी 18 अक्तूबर 2025 को भी बहराइच आई थी। नानपारा के पास चीनी मिल के निकट स्थित टोल प्लाजा पर वाहन का टोल टैक्स कटा था। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस लखनऊ पुलिस टीम का सहयोग कर रही है। हर बिंदु को ध्यान में रखकर जांच चल रही है। 

ज्वैलरी चोरी का आरोप लगाकर बनाया था वीडियो, वायरल
श्रद्धा ने शिवा का एक वीडियो बनाया था, जो वायरल हो रहा है। वीडियो में श्रद्धा शिवा पर ज्वैलरी चोरी का आरोप लगा रही है। वहीं, शिवा बोल रहा है कि मैंने सितंबर में चोरी की थी। आप वॉशरूम में थीं, 20-25 मिनट का टाइम मिला था। मैंने एक साथ ही सब उठा लिया था। तीन सोने की चेन और एक ब्रेसलेट चौक में गोल दरवाजे के अंदर बेच दिया था। इसकी कीमत करीब छह लाख रुपये थी। शिवा एक माह में रकम लौटाने की बात भी कह रहा है। इसके एवज में वह अपनी कार श्रद्धा के पास गिरवी रखने के लिए बोल रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के बारे में छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें