कुंवरगड्डी (सीतापुर)। अटरिया के जयपालपुर गांव में माइक सही करते समय सोमवार को एक व्यापारी को करंट लग गया। इलाज के दौरान केजीएमयू में उनकी मौत हो गई। जगदीशपुर के मजरा जयपालपुर निवासी विशाल कुमार रावत (22) सोमवार रात अटरिया कस्बे से अपनी दुकान बंदकर घर पहुंचे थे।
वह घर पर आयोजित पूजा के लिए आसन पर बैठ गए। माइक को पकड़ने के दौरान अचानक करंट लगने से वह अचेत हो गए। परिजनों ने आननफानन निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें केजीएमयू रेफर कर दिया। केजीएमयू में उनकी मौत हो गई।