फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुरानी रंजिश में कारोबारी पर हमला, 13 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Tue, 02 Jun 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वजीरगंज इलाके में रविवार देर रात कारोबारी फैजान अहमद पर हमला हुआ। पुरानी रंजिश के कारण उन्हें लोहे की रॉड और डंडों से पीटा गया। इससे उनके सिर में चोट लगी। उन्होंने छह नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बावर्ची टोला निवासी फैजान अहमद के अनुसार, सैफी ने फोन कर आगामीर ड्योढ़ी चौकी के पास बुलाया था। वहां पहुंचने पर उनके चाचा अजीज अहमद और अन्य लोग कार से आए। उन्होंने गाली-गलौज की और लाठी-डंडों व सरिया से उन पर हमला कर दिया। इसमें उनका सिर फट गया। उनका चश्मा टूट गया और 10 हजार रुपये भी गिर गए। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद हमलावर भाग निकले। इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अजीज अहमद, रिजवान, खलील, मेहराज, सैफी, मन्नू और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें