फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यौमे आशूरा पर शाही जरीह के जुलूस की मांग

विज्ञापन
यौमे आशूरा पर शाही जरीह के जुलूस की मांग
विज्ञापन
लखनऊ। अफहाम-ए-जमा सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल के विशेष सचिव श्रीप्रकाश गुप्ता से मुलाकात कर 10 मुहर्रम (यौमे आशूरा) के अवसर पर हुसैनाबाद ट्रस्ट की शाही जरीह का जुलूस सम्मानपूर्वक और विधिवत उठवाने तथा दफन कराने की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि देशभर में हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) की याद में रखे जाने वाले ताजिये और जरीह 10वीं मुहर्रम को दफन कर दिए जाते हैं, लेकिन लखनऊ में अजादारी बहाल होने के बाद भी हुसैनाबाद ट्रस्ट की 10 मुहर्रम की शाही जरीह अब तक दफन नहीं की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में सोसाइटी के संरक्षक नवाब मसूद अब्दुल्लाह, पूर्व आईजी सीआरपीएफ सैयद मोहम्मद हसनैन, प्रो. आगा परवेज मसीह, सैयद अली मीसम नकवी एडवोकेट, मिथलेश सिंह और यूषा आबिद एडवोकेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें