फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए की जमीन के फर्जीवाड़े के मामले में कारोबारी गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी सचिन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए की जमीन के फर्जीवाड़े के मामले में चार साल से भागे चल रहे कारोबारी को गोमतीनगर पुलिस ने एक अगस्त को छोटा भरवारा से गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच ईओडब्ल्यू और क्राइम ब्रांच कर रही थी। इस मामले में 2022 में पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इनमें से तीन को पुलिस जेल भेज चुकी है जबकि एक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


गोमतीनगर इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी दुबग्गा के जेहटा का रहने वाला सचिन सिंह है। फर्जीवाड़ा वर्ष 2022 में सामने आया था। विवेचना में पता चला कि आरोपी ने एलडीए के पोर्टल पर शिवानी रस्तोगी के नाम पर एक जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। वही जमीन वैष्णवी सोनी को बेची गई थी। बाद में वैष्णवी ने उसी जमीन को 35 लाख में रंजना देवी को बेच दिया गया था। 35 लाख रुपये वैष्णवी ने अपने खाते में लिए थे। इसका कुछ हिस्सा आरोपी सचिन को भी दिया गया था। विवेचना में पता चला कि सचिन का गोमतीनगर में जेएमडी इन होटल था। पुलिस जब आरोपी को पकड़ने पहुंची थी तब तक वह भाग चुका था। इस बीच आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए ललितपुर जिले में छिपकर मत्स्य पालन का कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें