लखनऊ में माल एवेन्यू स्थित दरगाह मियां में हजरत ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह दादा मियां के 119व
लखनऊ। हजरत ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह अलमारूफ दादा मियां का पांच दिवसीय 119वां सालाना उर्स शुक्रवार को शुरू होगा। दादा मियां रोड, मॉल एवेन्यू स्थित आस्ताना दादा मियां में आठ सितंबर तक होने वाले इस शिविर की लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उर्स में देशभर से हजारों जायरीन के पहुंचने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए सज्जादानशीन ख्वाजा मोहम्मद सबाहत हसन शाह ने बताया कि उर्स के दौरान जिक्र, मिलाद शरीफ, तरही मुशायरा, चादरपोशी, हल्का-ए-जिक्र, महफिले समा, रंग-ए-महफिल और गुस्ल व संदल शरीफ समेत कई प्रमुख कार्यक्रम होंगे।
लखनऊ में माल एवेन्यू स्थित दरगाह मियां में हजरत ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह दादा मियां के 119व