राज्यसभा सदस्य के नामांकन प्रक्रिया के अंतिम समय में भाजपा ने 10वें और 11वें कैंडिडेट को मैदान में उतार कर चुनाव और दिलचस्प बना दिया है। भाजपा की तरफ से नौवें प्रत्याशी के रूप में गाजियाबाद के चर्चित कारोबारी अनिल अग्रवाल के अलावा दो और प्रत्याशियों के नामांकन भरने से अब उम्मीदवारों के दिल की धड़कनें भी तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
2 of 6
अरुण जेटली
सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन अरुण जेटली ने पहले आठवें कैंडिडेट के रूप में पर्चा भरा। वहीं, कुछ देर बाद भाजपा के नौवें प्रत्याशी के रूप में गाजियाबाद के अनिल अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया। अनिल अग्रवाल 2014 में शिक्षक समूह से एलएलसी का चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि, उन्हें इसमें हार मिली थी।
विज्ञापन
3 of 6
अरुण जेटली
नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के कुछ ही मिनटों पहले भाजपा ने अपने दो और कैंडिडेट को मैदान में उतार दिया। विद्यासागर सोनकर और सलिल विश्नोई ने अंतिम समय में पर्चा भरा। दोनों ही बीजेपी के प्रदेश महामंत्री हैं। भाजपा की इस नीति से चुनाव और दिलचस्प हो गया है। अब देखना ये है कि किन दो लोगों के नाम पार्टी वापस लेती है।
4 of 6
bjp candidates for rajyasabha
- फोटो : amar ujala
इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन, अशोक वाजपेयी, कांता कर्दम, विजयपाल सिंह तोमर, सकलदीप राजभर, जीवीएल नरसिम्हाराव और हरनाथ यादव ने भी राज्यसभा सदस्य के लिए नॉमिनेशन फाइल किया है।
विज्ञापन
5 of 6
bjp candidates for rajyasabha
- फोटो : amar ujala
इन प्रत्याशियों में वाजपेयी हरदोई तो विजय पाल तोमर और कांता कर्दम मेरठ के रहने वाले हैं। सकलदीप राजभर बलिया, हरनाथ सिंह यादव एटा और डॉ. अनिल जैन फिरोजाबाद के हैं, जबकि वित्तमंत्री अरुण जेटली दिल्ली और जीएवएल नर्सिम्हा राव आंध्र प्रदेश के निवासी हैं।
वहीं, फिर से राज्यसभा की आस लगाए बैठे विनय कटियार को तगड़ा झटका लगा है। बीजेपी ने इस बार उन्हें राज्यसभा सदस्य के लिए प्रत्याशी नहीं बनाया है। मालूम हो कि सपा प्रत्याशी जया बच्चन और बसपा की तरफ से भीमराव अंबेडकर पहले ही अपना पर्चा भर चुके हैं। बता दें कि 58 राज्यसभा सीटों के लिए 23 मार्च को वोटिंग होगी। इसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।