फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: असलहों से लैस दबंगों ने व्यापारी और परिजनों को पीटा, दो लाख रुपये लूटने का आरोप

Thu, 12 Sep 2024 04:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचाहार (रायबरेली)

सार

रायबरेली के ऊंचाहार में दबंगों ने व्यापारी व उसके परिजनों को जमकर पीटा और दो लाख रुपये भी लूट लिए। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की और वाहन में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त किया गया वाहन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मारपीट व पैसे लूटने की शिकायत करने कोतवाली जा रहे कोल्डड्रिंक व्यवसाई व उसके घरवालों को असलहे से लैस दबंगों ने रेलवे क्रासिंग पर जमकर पीटा। स्कार्पियो में तोड़फोड़ की और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग किया। राहगीरों के विरोध करने पर हमलावर भाग निकले।

विज्ञापन


सूचना पर सीओ अरुण कुमार नौहवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। किसुनदासपुर गांव निवासी अखिलेश चौरसिया जमुनापुर चौराहे के पास कोल्डड्रिंक की एजेंसी चलाता है।

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- मंगेश को घर से उठाकर हत्या की गई, भाजपा ने प्रदेश को फेक एनकाउंटर की राजधानी बना दिया
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने मायावती के दावों पर दिया जवाब, बोले- अपनी कमियां छिपाने के लिए लगा रहीं आरोप


बृहस्पतिवार की सुबह उसकी एजेंसी पर ईश्वरदासपुर गांव के लाठी डंडे से लैस 6-7 युवक पहुंचे और वहां मौजूद उसके भाई मोनू की जमकर पिटाई की। आरोप है कि वहां रखे लगभग दो लाख रुपए भी लूट लिए। जिसकी शिकायत करने वह अपने भाई व मां धन्नो के साथ स्कार्पियो से कोतवाली जा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान सवैया धनी रेलवे क्रासिंग बंद होने के चलते वह रूक गया तभी असलहे से लैस दबंग वहां एसयूवी से पहुंचे और उसके वाहन पर लोहे की राड से हमला कर दिया। वाहन को क्षतिग्रसत कर तीनों की जमकर पिटाई की। तीनों बचाने की गुहार लगाते रहे।

आरोप है कि दबंगों ने कई राउंड तमंचे से फायरिंग भी की जिससे राहगीर सहम गए। इस दौरान क्रासिंग खुली और हमलावर भाग निकले। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें