फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली बंद होने से व्यापार पर पड़ा असर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




लखनऊ। जीटीआई उपकेंद्र के तहत चारबाग, नाका समेत 12 बाजारों की रविवार को बिजली बंद होने से व्यापारी परेशान दिखे। आम दिनों के मुकाबले रविवार को ज्यादा होने वाले व्यापार पर करीब दो घंटे तक असर पड़ा। दरअसल, जीटीआई उपकेंद्र में रविवार को तार बंधी पतंग से बचने के लिए यार्ड पर जाल लगाने के दौरान सुबह 11 बजे बिजली बंद कर दी गई।
विज्ञापन


इससे गुरु गोविंद सिंह मार्ग, लाटूश रोड, नाका, गणेशगंज, गुरुद्वारा रोड, चारबाग, एपी सेन रोड, पानदरीबा, लालकुआ, छितवापुर पजावा एवं मवैया आदि की बाजारों में दुकानें खुलीं तो बिना बिजली के व्यापार की शुरुआत नहीं हो सकी। लाटूश रोड पर साप्ताहिक बंदी के बाद भी व्यापारियों ने दुकानें खुली थीं। व्यापारियों ने बताया कि रविवार को लखनऊ के सीमावर्ती जिलों से खुदरा व्यापारी इलेक्ट्राॅनिक्स सहित कई सामग्री खरीदने आते हैं। मगर, बिजली न आने से सामग्री की टेस्टिंग नहीं हो सकी। रेजीडेंसी खंड के एक्सईएन एसके वर्मा ने बताया कि यूं तो बिजली चार घंटे बंद करने की सूचना को प्रसारित कराया गया था, मगर यार्ड छोटा होने के कारण जाल महज दो घंटे में ही पड़ने से दोपहर एक बजे बिजली चालू कर दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें