फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने आशुतोष टंडन से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन के आवास पर मुलाकात की और पत्र सौंपा। व्यापारियों ने मंत्री से बाजार खुलवाने को कहा।
विज्ञापन

मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस सिलसिले में मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे। अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि सौंपे गए पत्र में कहा गया कि लखनऊ की आबादी के मुकाबले अब कोरोना केस नहीं है।
ऐसे में बाजार खोल दिया जायें। व्यापारी प्रतिनिधियों ने कहा कि बाजार खुल जाएगा तो देनदारी का निपटारा आसानी से कर सकेंगे।
अन्यथा, बारिश के चलते जुलाई से सितंबर तक कारोबार ढीला हो जाएगा। इससे मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। उन्होंने कहा कि 95 फीसदी कारोबारी पुलिस की कार्रवाई के कारण दुकानें बंद करके बैठा है।
विज्ञापन

व्यापारी प्रतिनिधियों ने मंत्री से यह भी मांग की, करीब दो महीने से बाजार बंद है। ऐसे में बिजली बिल और हाउस टैक्स माफ किया जाए।
प्रतिनिधिमंडल में व्यापारी नेता देवेंद्र गुप्ता विनोद अग्रवाल, उत्तम कपूर, अनुराग मिश्रा, अमिताभ श्रीवास्तव, जितेन चौहान और अरविंद पाठक समेत अन्य शामिल थे। व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा अस्वस्थता के कारण प्रतिनिधिमंडल में शामिल नहीं हो सके।
कपड़ा व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
उत्तर प्रदेश कपड़ा व्यापार मंडल ने बुधवार को बाजार खोलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक मोतियानी ने बताया कि व्यापारियों के लिए यह साल चुनौती भरा रहेगा। करोना से परिवार को बचाने के साथ खर्चे भी उठाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि 365 दिनों में केवल 100 दिन मिलते हैं फेस्टिवल व सहालग के। इन दिनों कमाई अच्छी होती है। लेकिन ये सीजन करोना की भेट चढ़ गया। व्यापारियों ने कारोबार तो बंद कर दिया, पर खर्चे की लिस्ट बढ़ती जा रही है। बिजली बिल, बैंक कर्जों के ब्याज, बीमा पॉलिसी की किस्तें, घर-परिवार के खर्चे, स्टाफ की सैलरी के अलावा कई अन्य समस्याओं से व्यापारी घिरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें