फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ट्रेडिंग का व्यापारी वर्ग करे विरोध : अशोक अग्रवाल

सार

लखनऊ में सत्ता पक्ष के नेताओं ने ऑनलाइन ट्रेडिंग का विरोध करते हुए व्यापारियों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में माैजूद विधान परिषद सदस्य और मनोनयन पत्र के साथ संगठन के पदाधिकारी। 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ। हम सत्ता पक्ष के विधायक होने के बावजूद ऑनलाइन ट्रेडिंग का विरोध करते हैं, बल्कि हम सभी व्यापारियों का आह्वान करते हैं कि ऑनलाइन ट्रेडिंग का विरोध करें। ये बातें उप्र उद्योग व्यापार संगठन के नए सदस्यों व पदाधिकारियों को मनोनीत करते हुए मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने एक होटल में कहीं।
विज्ञापन

विशेष अतिथि सुनील प्रदेश मंत्री व मंडल प्रमुख ने संगठन की कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यापारी हमारे संगठन से ज्यादा से ज्यादा जुड़ें। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान एक ही मंच के माध्यम से मिल सकेगा। उन्होंने 16 नवंबर को लखनऊ के कथा मैदान आशियाना में होने जा रहे वैश्य कुंभ की तैयारियों पर विचार विमर्श किया और व्यापारियों से आग्रह किया कि अगले-पिछड़े वर्गों को जोड़कर प्रतिनिधित्व दिया जाए।
संगठन के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल का कहना है कि व्यापारी समाज को हम केवल संगठन सदस्य ही नहीं बनाते हैं, बल्कि उन्हें नेता बनाने का काम भी किय जाता है ताकि वह समाज के कल्याण एवं निर्बल वर्गों के लिए कार्य कर सके। महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन लखनऊ महानगर इकाई ऑर्बिट्रेटर का भी गठन करने का विचार कर रही है ताकि व्यापारियों में सुलह-समझौते कर आपस में लेन-देन की समस्याओं को भी काफी हद तक दूर किया जा सके।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों समेत प्रदेश मंत्री सुनील गुप्ता एवं प्रभारी लखनऊ मंडल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, महामंत्री संजय कुमार बंसल, वरिष्ठ मंत्री गौरव गोयल, वरिष्ठ मंत्री जिमी गर्ग और कोषाध्यक्ष तनुज गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें