फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास, सड़क, फ्लाईओवर के लिए चाहिए 850 करोड़ रुपये, एलडीए, सेतु निगम को नए-पुराने प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए चाहिए बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में आवास, सड़क, फ्लाईओवर सहित नए-पुराने प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए करीब 850 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार के बजट की जरूरत है। एलडीए, सेतु निगम इसके लिए प्रस्ताव भेज चुके हैं। वहीं लखनऊ मेट्रो को उम्मीद है कि डीपीआर को केंद्र सरकार की अनुमति के लिए भेजने के साथ काम शुरू करने को बजट आवंटित हो जाए। हालांकि, डीपीआर पर केंद्र की बजट स्वीकृति भी जरूरी होगी।
विज्ञापन

एलडीए के मुख्य अभियंता इंदु शेखर सिंह का कहना है कि पुराने प्रोजेक्ट जिसे जेपीएनआईसी, सीएसआई टावर, संस्कृति स्कूल को पूरा कराने को 200 करोड़ रुपये का बजट चाहिए। इसके अलावा राज्य अवस्थापना निधि के बजट इस साल मिलने की उम्मीद है। इससे नए रोड, पार्क बनाने और रखरखाव को सुनिश्चित किया जा सकेगा। इसके लिए प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया है। वहीं नए प्रोजेक्टों में 107 करोड़ रुपये राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लिए चाहिए।
सेतु निगम को बनाने हैं फ्लाईओवर
सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि बीबीएयू क्रॉसिंग के अलावा अर्जुनगंज में एक नया फ्लाईओवर बनाना है। इसके अलावा चौक फ्लाईओवर, एयरपोर्ट लिंक फ्लाईओवर, वृंदावन योजना में आरओबी के काम पूरे करने हैं। इसके लिए करीब 100 करोड़ रुपये की जरूरत इस साल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना बजट चाहिए
जेपीएनआईसी 100 करोड़ रुपये
सीएसआई टॉवर 50 करोड़ रुपये
संस्कृति स्कूल 50 करोड़ रुपये
राष्ट्र प्रेरणा स्थल 107 करोड़ रुपये
बीबीएयू क्रॉसिंग सहित अन्य फ्लाईओवर के लिए 100 करोड़ रुपये
अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 300 करोड़ रुपये
पीएम आवास योजना के लिए 150 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें