यात्रियों की सुविधा के लिए होली पर सिटी बसों का संचालन दोपहर बाद से करने का निर्णय लिया गया है। इससे होली मिलने के लिए आने-जाने वालों को राहत हो जाएगी। बसों की जानकारी लेने के लिए कंट्रोल रूम के नंबर भी साझा किए गए हैं और उन्हें अलर्ट भी किया गया है ताकि शिकायत का त्वरित निस्तारण किया जा सके।