उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें नवंबर से राजस्थान के 200 रूट पर फर्राटा भरेंगी।
इस संबंध में नए सिरे से अनुबंध आठ नवंबर को होगा।
अनुबंध से पहले प्रमुख सचिव (परिवहन) स्तर के अधिकारियों की तैयारी बैठक सोमवार को होगी।
अनुबंध के बाद दोनों राज्यों के बीच अधिक बसों के संचालन से जनता को काफी सुविधाएं मिलेंगी।
लखनऊ के टेढ़ी कोठी स्थित निगम मुख्यालय में शनिवार को कल होने वाली बैठक को लेकर तैयारी होती रही।
ट्रांसफार्मर में धमाका, आग से दो घर हुए खाक
निगम प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2008 में जारी अधिसूचना के क्रम में उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकार के बीच आठ नवंबर को 200-200 रूट और 65-65 हजार किमी तक बस संचालन का अनुबंध होगा।
सोमवार को शासन स्तर पर होने वाली बैठक में राजस्थान सरकार की ओर से प्रमुख सचिव (परिवहन), परिवहन आयुक्त, प्रबंध निदेशक परिवहन निगम लखनऊ आ रहे हैं।
बैठक में तय होगा कि किस रूट पर किसकी बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों के लिए कितने नए परमिट जारी करने की जरूरत पड़ेगी।
वर्तमान में प्रदेश के परिवहन निगम की बसों का 126 रूट पर मात्र 35 हजार किमी तक संचालन हो रहा है। लेकिन नए सिरे से अनुबंध होने पर वॉल्वो और साधारण बसों के संचालन की संख्या काफी बढ़ जाएगी।
लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां