फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: परमिट नियमों की अनदेखी से लगातार घट रहीं बसें

Wed, 24 Apr 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भारवाहन पर सफर करते लोग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में परमिट नियमों का अनुपालन न होने से प्रमुख मार्गों से बसें गायब हो रही हैं। वहीं सहालग में यात्री वाहनों के बुकिंग में चले जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में वे गंतव्य तक पहुंचने के लिए भार वाहनों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से ई रिक्शा, टैंपो, मैजिक व मैक्स आदि के लिए जारी परमिट में नियमों का अनुपालन नहीं हो रहा है। पंद्रह किलोमीटर परिधि में चलने वाले इन वाहनों को बहराइच से चौधरीडीह, ककरदरी व जमुनहा आदि स्थानों तक संचालित किया जा रहा है। जिनके चालक चार से छह सवारी मिलते ही गंतव्य को रवाना हो जाते हैं। ऐसे में जमुनहा बहराइच, भिनगा बहराइच, सिरसिया, लक्ष्मनपुर व ताल बघौड़ा सहित भिनगा परसा कानी बोझी मार्ग पर चलने वाली निजी बसें नुकसान के कारण एक-एक कर मार्ग से गायब हो रही हैं। वहीं डग्गामार वाहनों के कारण परिवहन निगम ने भी भिनगा-बहराइच मार्ग पर दो बसों का फेरा घटा दिया है। यही नहीं लोकसभा चुनाव के कारण निगम की बसें भी मार्ग से घटी हैं। रही सही कसर सहालग पूरी कर रही है। निजी बसों व यात्री वाहनों के बुकिंग में चले जाने से मार्ग पर वाहनों की संख्या नगण्य है। ऐसे में जहां लोगों को आवागमन के लिए घंटों वाद इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं लोगों को जान जोखिम में डालकर भार व डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके बावजूद परिवहन विभाग की ओर से ध्यान न दिए जाने के कारण लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
यहां हैं परमिट पर नहीं चल रहीं बसें
भिनगा से लक्ष्मननगर गिलौला व खुटेहना होते हुए पयागपुर तक निजी बस की परमिट है। इसके साथ ही भिनगा, लक्ष्मननगर गिलौला से इकौना, भिनगा से परसा डेहरिया, बहराइच से भंगहा, भिनगा बरदेहरा बदला जमुनहा, बदला नानपारा मार्ग पर परमिट होने के बाद भी डग्गामार वाहनों के कारण बसों का संचालन नहीं हो रहा है। वहीं भिनगा सिरसिया, भिनगा लक्ष्मनपुर व भिनगा ताल बघौड़ा मार्ग पर बसों की संख्या आधी से भी कम हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें