फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ के लिए आज रातभर चलेंगी बसें, हर आधे घंटे की होगी सर्विस, दस फरवरी को चौथा स्नान

Sat, 09 Feb 2019 09:14 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
दस फरवरी को कुंभ का चौथा स्नान है। ऐसे में श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचने में दिक्कतें न हों, इसके लिए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। ये कैसरबाग, आलमबाग व चारबाग से हर आधे घंटे में चलेंगी। आलमबाग अड्डे से शनिवार को रातभर बसें चलेंगी, ताकि दस की सुबह तक तीर्थयात्री कुंभ पहुंच जाएं।
विज्ञापन


प्रशासन के अनुमान के मुताबिक दो करोड़ के आसपास श्रद्धालु कुंभ में स्नान को पहुंचेंगे। ऐेसे में प्रयागराज के लिए पांच सौ अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। ये पार्किंग तक जाएंगी और वहां अस्थाई बस अड्डों से शटल बसों से नि:शुल्क श्रद्धालुओं को संगम तक ले जाया जाएगा। 

किसी भी समस्या पर प्रयागराज के क्षेत्रीय कंट्रोल रूम नंबर 0532-2261208 और मेलाधिकारी के मोबाइल नंबर 9415049624 पर संपर्क किया जा सकता है। जौनपुर मार्ग से आने वाली रोडवेज बसों को वर्कशॉप प्रयाग ढाबा झूंसी पर रोका जाएगा, जहां इनकी पार्किंग होगी। 
विज्ञापन


ऐसे ही वाराणसी मार्ग की बसों के लिए संत निरंकारी आश्रम में पार्किंग होगी। मिर्जापुर मार्ग की बसें आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान, रीवा-चित्रकूट मार्ग की बसों की पार्किंग अंध विद्यालय, कानपुर मार्ग की नेहरू पार्क सैन्य भूमि में पार्किंग, लखनऊ मार्ग की बसों की गद्दोपुर पार्किंग व देवप्रयाग के सामने और अयोध्या-प्रतापगढ़ मार्ग की बसों की गद्दोपुर पार्किंग, देवप्रयाग के सामने होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें