फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बस अड्डा खाली... बसें न हटने से जाम हावी

विज्ञापन
चारबाग अड्डे की बसें सड़क पर खड़ी रहने से जाम लगता रहा।
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग बस अड्डा बृहस्पतिवार को खाली हो गया। हालांकि, यहां की सभी बसें आलमबाग बस अड्डे पर नहीं शिफ्ट हो पाईं। चारबाग में कतारों में लगी बसें जाम लगाती रहीं। उधर, आलमबाग में भी सड़कों पर खड़ी बसों को अधिकारी व गार्ड दुरुस्त करवाते नजर आए।
विज्ञापन

चारबाग बस अड्डे को छह मंजिला बनाया जा रहा है। कार्यदायी संस्था डीजीएस टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड को काम करने के लिए बस अड्डा खाली कर दिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने यहां से चलने वाली 315 बसें 15 जनवरी से शिफ्ट करने की बात की थी, लेकिन बृहस्पतिवार को सभी बसें पूरी तरह आलमबाग शिफ्ट नहीं हो पाईं। इससे चारबाग में जाम के हालात रहे। दूसरी ओर आलमबाग बस अड्डे पर कई प्लेटफॉर्म खाली रहे, लेकिन बसें सड़कों पर ही नजर आईं।

अधिकारियों के मुताबिक चारबाग से चलने वाली 315 बसों में से बृहस्पतिवार को करीब ढाई सौ की शिफ्टिंग कर दी गई है। दूसरे डिपो से आने वाली बसें जानकारी के अभाव में अभी चारबाग के बाहर लगाई जा रही हैं, जिन्हें हटवाया जाएगा। चारबाग से रोजाना 25 हजार यात्री सफर करते थे। यहां से कानपुर, राबयेरली, गोरखपुर, अयोध्या, फतेहपुर, मौरावां, उन्नाव, हैदरगढ़, अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा आदि के लिए बसों का संचालन होता है। आलमबाग बस अड्डे पर प्रतिदिन 950 बसों की आवाजाही है। ऐसे में चारबाग की बसें यहां शिफ्ट होने से यात्रियों व बसों का लोड बढ़ रहा है। लिहाजा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए रोडवेज अधिकारियों व गार्डों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि जाम के हालात न पैदा हो सकें। हालांकि पहले दिन बृहस्पतिवार को हालात बिगड़े ही रहे।
विज्ञापन



...ताकि हालात न बिगड़ें
आलमबाग की टेढ़ी पुलिया, आलमबाग थाने और चारबाग बस स्टेशन के सामने प्रवर्तन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। टेढ़ी पुलिया पर सहायक यातायात निरीक्षक गिरधारी लाल, मनोज कुमार व सुरक्षागार्ड आकाश निगम, शिवशंकर की ड्यूटी है। आलमबाग थाने पर सहायक यातायात निरीक्षक पुत्तन लाल, रामजगत और सुरक्षा गार्ड श्याम सिंह, असद मिर्जा की ड्यूटी तथा चारबाग बस अड्डे के सामने सहायक यातायात निरीक्षक रोहित कुमार गौड़, रमेश चंद्र वर्मा व सुरक्षागार्ड बबलू, अनवर हुसैन की ड्यूटी दी गई है। बसों के संचालन को सामान्य बनाने में मदद करेंगे। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी का कहना है कि चारबाग की ढाई सौ बसें आलमबाग शिफ्ट कर दी गई हैं। शेष की शिफ्टिंग जल्द हो जाएगी। चारबाग में अभी दूसरे डिपो की बस चालक जानकारी के अभाव में बसों को लगा रहे हैं, जिसकी वजह से जाम है। ऐसा न हो, इसके लिए अधिकारियों, गार्डों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें