अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की स्मारिका का विमोचन
लखनऊ। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के 12वें स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को परिषद कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व डीजीपी यशपाल सिंह ने परिषद की 2026 की स्मारिका का विमोचन कर किया। उन्होंने कहा कि सभी साथियों को एकजुट होकर संगठन से जुड़कर समाज के कमजोर लोगों की मदद करनी चाहिए। परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गंगा सिंह चौहान ने कहा कि संगठन की ओर से अयोध्या धाम से लेकर हल्दीघाटी तक यात्रा निकाली जाएगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत सिंह व राष्ट्रीय महासचिव उग्रसेन सिंह ने बताया कि परिषद का आगामी अधिवेशन अप्रैल में ओडिसा में मनाया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिंह और परिषद के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह राजू समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।