वहीं लखनऊ से गुरुग्राम (हरियाणा) की बसों की शुरुआत दो दिन बाद होगाी। जबकि लखनऊ से दिल्ली की बसों का गुरुवार से शुभारंभ हो गया।
यात्री जयपुर और गुरुग्राम के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन सीट बुक कर सकते हैं। लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव कुमार बोस ने बताया की राजस्थान के लिए लखनऊ सहित अन्य शहरों से बसों का शुभारंभ सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जिनका शुक्रवार से संचालन होने लगा।
उधर, गुरुवार को साधारण सेवा की 12 बसें दिल्ली रवाना हुईं। लखनऊ से दिल्ली तक का 630 किराया चुकाना पड़ा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि आलमबाग से आनंद विहार तक रोजाना दोपहर तीन बजे स्कैनिया बस रवाना होगी, जिसका किराया 1309 रुपये होगा।
वापसी में आनंद विहार से अगले दिन दोपहर तीन बजे चलकर रात 11 बजे लखनऊ पहुंचगी। आलमबाग से जयपुर रोजाना दोपहर ढाई बजे एसी जनरथ बस रवाना होगी, जिसका किराया 1168 रुपये होगा, वहीं शाम छह बजे साधारण बस रवाना होगी, किराया 630 रुपया और शाम सात बजे वोल्वो रवाना होगी, जिसका किराया 1552 रुपये होगा।