फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस का अचानक फेल हो गया गियर, सड़क पर मची भगदड़

Wed, 06 Dec 2017 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इसी बस का फेल हो गया था गियर - फोटो : amarujala
विज्ञापन
लखनऊ के वीआईपी इलाके में मंगलवार को उस वक्त बड़ा हादसा होने से टल गया जब सिटी बस का चलते-चलते गियर फेल हो गया। इससे सड़क पर भगदड़ मच गई। ड्राइवर ने किसी तरह बस को रोका। शुक्र इसका रहा कि उस वक्त बस में कोई सवारी नहीं थी। यह कार्यशाला से फिट होकर चारबाग से बाराबंकी रूट पर सवारी लेकर जाने वाली थी। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब 2:50 बजे लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी की रूट नंबर 12 डी की सिटी बस (यूपी 32 डीएन 0688) डालीबाग के तिलक मार्ग पर बालू अड्डे से डीजीपी कार्यालय की ओर आ रही थी। इस दौरान अचानक गियर फेल हो जाने से बस सड़क पर लहराने लगी।

यह देख पैदल चलने वाले और वाहन सवार बचने को इधर-उधर भागने लगे। ड्राइवर राजेश कुमार बस को नियंत्रित करने के लिए उसे विपरीत दिशा (डीजीपी कार्यालय से गोमतीनगर की ओर) में ले गया। बस के बंद होने पर ड्राइवर ने राहत की सांस ली। कंडक्टर शिवकुमार ने कार्यशाला में सूचना दी, लेकिन मदद करने कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस को बताया गया था फिट

गियर फेल हुई बस - फोटो : amarujala
कार्यशाला से कारीगर नहीं आया तो ड्राइवर ने खुद बस गोमतीनगर कार्यशाला ले जाने की कोशिश शुरू की। बस चालू तो हो गई पर गियर नहीं लग रहा था। बस के प्रेशर को बढ़ाया तो गियर लग सका। इसके बाद ड्राइवर धीमी गति से बस कार्यशाला लेकर पहुंचा। खास बात यह थी कि जब यह कार्यशाला से निकली थी तो इसे पूरी तरफ फिट दिखाया गया था। 

गोमतीनगर कार्यशाला से जो बस बाराबंकी को निकली थी, उसका अचानक प्रेशर डाउन हो गया। इससे गियर फेल हो गया। बस वापस कार्यशाला पहुंची तो खराबी दूर कर दी गई। - डीके गर्ग, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोमतीनगर डिपो सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें