यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम ने मोबाइल एप (एडवांस सीट बुक) के बाद अब मोबाइल वॉलेट तैयार किया है। इससे यात्री साधारण एवं एसी बस में सफर करने के दौरान कंडक्टर को मोबाइल वॉलेट से पेटीएम द्वारा बस किराया चुका सकेंगे। मोबाइल वॉलेट से किराया चुकाने की सुविधा का गाजियाबाद से जल्द ट्रायल होने जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैशलेस इकोनॉमी के क्रम में परिवहन निगम यात्रियों से मोबाइल वॉलेट के जरिये किराया चुकाने की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसका सॉफ्टवेयर तैयार है।
प्रदेश में नई सरकार और परिवहन मंत्री बनने के बाद सबसे पहले मोबाइल वॉलेट से किराया चुकाने की सुविधा का शुभारंभ कराया जाएगा। मोबाइल वॉलेट का ट्रायल कराने के सिलसिले में गाजियाबाद के क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश भी दिए गए हैं।