फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से बाराबंकी जाने वाले यात्रियों के लिए सहूलियत, हर आधे घंटे पर मिलेगी बस

Mon, 04 Feb 2019 04:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
चारबाग और बाराबंकी के बीच सिटी बसों का संचालन बंद होने से परेशान यात्रियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम ने सोमवार से हर आधे घंटे पर चारबाग से एक बस बाराबंकी भेजने की घोषणा की है। परिवहन निगम के मुताबिक पहले चरण में चारबाग-बाराबंकी के बीच 10 और चारबाग-देवा के बीच चार बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन


चारबाग से बाराबंकी तक 29 किमी दूरी के लिए 32 रुपये किराया चुकाना होगा। सोमवार से इन बसों का संचालन होने से खासतौर लखनऊ व बाराबंकी के बीच दैनिक सफर करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। इसी प्रकार कैसरबाग बस अड्डे से भी पॉलीटेक्निक चौराहा होते हुुए बाराबंकी के लिए बाराबंकी डिपो की 15 बसें चलाई जाएंगी।

ये बसे रोजाना सुबह से शाम तक 40 फेरे लगाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस के मुताबिक इस सिलसिले में  बाराबंकी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर यात्रियों को बस सेवाएं मुहैया कराने के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें किस रूट पर कितनी बसें

किस रूट पर कितनी बसेें
        रूट                                संख्या     
चारबाग- बाराबंकी                      10 
चारबाग - माती  देवा                     4 
कैसरबाग- जेहटा माल                   2     
कैसरबाग- दुबग्गा, माल                 2
कैसरबाग से माल, बरगदिया           2
कैसरबाग- बाराबंकी                    15    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें