फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चलाते वक्त बात करते दिखे ड्राइवर तो तस्वीर भेजें इस नंबर पर, मिलेंगे 1000 रुपए

Fri, 09 Jun 2017 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का कोई ड्राइवर यदि बस चलाते समय मोबाइल पर बातचीत करते पकड़ा गया तो उसे 5000 रुपये जुर्माना चुकाना होगा। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बृहस्पतिवार को रोडवेज में यह व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर बस चलाते वक्त कोई ड्राइवर मोबाइल पर बातचीत कर रहा है तो यात्री वॉट्सएप नंबर 9415049606 पर उसकी फोटो भेज सकता है। उसे एक हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

शराब पीकर बस चलाने वालों की होगी चेकिंग
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के रवींद्र नायक ने कहा है कि अधिकतर बसों के एक्सीडेंट रात्रि 2 बजे से सुबह 6 बजे के बीच हो रहे हैं। ऐसे में इस बात की पूरी आशंका है कि कुछ ड्र्राइवर शराब पीकर बस चलाते हैं।
विज्ञापन


इसलिए क्षेत्रीय प्रबंधकों को रात में बसों की चेकिंग करने व दोषी ड्राइवरों पर  कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। साथ ही बसों के इमरजेंसी गेट को दुरुस्त कराने व शीशों पर लगी ग्रिल को हटाने का निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज के बेड़े से बाहर होंगी 700 खटारा बसें

- फोटो : amar ujala
परिवहन निगम के बेड़े से 700 खटारा बसें हटा दी जाएंगी। इनकी जगह नई बसें शामिल की जाएंगी। मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक) जयदीप वर्मा के मुताबिक प्रदेश भर में 700 ऐसी बसों की पहचान की गई है, जिनको 31 मार्च 2018 तक चलते हुए 9 साल और 11 लाख किमी हो गए हैं।

इनमें वे बसें भी शामिल हैं, जिनकी बॉडी की मरम्मत कराई गई है और उनके 11 साल और 12 लाख किमी हो गए हैं।

इन बसों की नीलामी का सिलसिला इसी महीने से शुरू होने जा रहा है। जून में बरेली की सात, अलीगढ़ की दो व लखनऊ परिक्षेत्र की एक खटारा बस की नीलामी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें