फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर तेज म्यूजिक के बीच एक्सप्रेस-वे पर बस दौड़ा रहे थे ड्राइवर, दोनों पर गिरी गाज

Sat, 13 Apr 2019 12:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बस में शराब पीकर मस्ती करते दोनों ड्राइवर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नशे में एक ड्राइवर ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सुपर लग्जरी बस स्कैनिया को खूब दौड़ाया। इस दौरान उसके साथ दूसरा ड्राइवर भी नशे में झूमते हुए शराब की बोतलें लहरा रहा था।

विज्ञापन


दोनों ड्राइवरों की इस करतूत का वीडियो वायरल हुआ तो परिवहन निगम ने शुक्रवार को स्कैनिया बस के मालिक को नोटिस भेजा। साथ ही दोनों ड्राइवरों को ब्लैकलिस्ट कर दिया।

स्कैनिया बस (यूपी 70 एफटी 1567) के मालिक हितेश गोयल को भेजे नोटिस में कहा गया कि दिल्ली से लखनऊ आने के दौरान ड्राइवर हरविंदर सिंह ने नशे में बस चलाया। वहीं, दूसरा ड्राइवर निशांत सिंह शराब की बोतलों को लहराकर गाने पर झूम रहा था।
विज्ञापन


हालांकि, इस दौरान बस में कोई सवारी नहीं थी, लेकिन नशे में बस चलाने से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस कृत्य के लिए दोनों ड्राइवरों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन

दोनों ड्राइवरों को हटाया गया

आलमबाग डिपो परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डी के गर्ग ने कहा कि अनुबंधित ट्रांसपोर्टर के मैनेजर ने लिखित रूप में बताया कि स्कैनिया के दोनों ड्राइवरों हरिवंदर व निशांत को हटा दिया गया है। दोनों से अब कोई भी ट्रांसपोर्टर परिवहन निगम में बस का संचालन नहीं करा पाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें