फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असर: 90 की रफ्तार में स्कैनिया बस चलाते हुए लूडो खेलने वाला ड्राइवर बर्खास्त

Wed, 25 Apr 2018 02:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर लूडो खेलता ड्राइवर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर 90 की रफ्तार से चलती बस में लूडो खेलने वाले ड्राइवर को परिवहन विभाग ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। अमर उजाला ने '90 की रफ्तार, 50 मुसाफिर और लूडो खेलने में मस्त बस चालक' शीर्षक से मंगलवार को खबर प्रकाशित की थी। इसका वीडियो और फोटो भी अमर उजाला के पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

 


गौरतलब है कि रविवार देर रात आगरा से लखनऊ आ रही स्कैनिया बस (यूपी 70, एफटी 2355) के ड्राइवर का एक वीडियो अमर उजाला के पास आया था, जिसमें ड्राइवर 90 की रफ्तार से चलती बस में मोबाइल पर लूडो खेल रहा है। ताजुब्ब की बात यह है कि यह घटना उस वक्त की है, जब परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रहा था। बस में 50 मुसाफिर सवार थे।

खबर का सज्ञान लेते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, आलमबाग ने ड्राइवर सत्तेंद्र सिंह को तत्काल बस संचालन से हटाने का आदेश दिया है। साथ ही, परिचालक विजय कुमार को भी हटाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने भी ट्वीट कर जताई चिंता

अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
अमर उजाला में इस घटना की खबर का सज्ञान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी लिया। अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से खबर को ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा 'हमने विश्वस्तरीय हाइवे और बसों से लोगों का सफ़र आरामदायक ही नहीं, सुरक्षित भी बनाया था। लेकिन यात्रियों की सुरक्षा केवल अच्छी सड़कों से ही नहीं बल्कि अच्छे ड्राइवरों के हाथों में भी होती है, ये बात उनको भी समझनी चाहिए और सुनिश्चित भी करनी चाहिए जो आज राज्य की गाड़ी चला रहे हैं।'
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें