बख्शी का तालाब। बख्शी का तालाब के भैंसामऊ पुलिया के पास रविवार तड़के पहाड़पुर की ओर से आ रहे ई रिक्शा ने पैदल जा रहे राजू यादव (42) को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इटौंजा के अकड़रिया खुर्द गांव निवासी राजू एसआर कॉलेज में बस चालक थे। वह रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे ड्यूटी पर जाने के लिए पैदल कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान ई रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। इंस्पेक्टर बख्शी का तालाब संजय ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस राजू को ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजू के परिवार में पत्नी शोभा, तीन बेटियां वैष्णवी, वैशाली और पारुल व बेटा देवांश है। इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।