फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बस पेड़ से टकराई, 13 छात्राएं चोटिल

Sat, 29 Nov 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे में चोटिल छात्राएं व क्षतिग्रस्त बस।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। बाइक सवार को बचाने में मां चंद्रिका देवी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एंड साइंस के छात्राओं को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर बाग में जा घुसी और पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 13 छात्राएं चोटिल हो गईं। हादसा बीकेटी स्थित एयरफोर्स स्टेशन रोड पर शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे हुआ।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बीकेटी संजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना मोड़ के पास सीतापुर हाईवे किनारे स्थित मां चंद्रिका देवी हॉस्पिटल में नर्सिंग की 25 छात्राएं शुक्रवार को ट्रेनिंग के लिए आई थीं। शाम को सभी छात्राएं को लेकर इंस्टीट्यूट की बस एयरफोर्स रोड होकर भौली गांव स्थित कॉलेज के हाॅस्टल जा रही थीं। रास्ते में आम के बाग के पास सामने जा रहे बाइक सवार को बचाने में बस अनियंत्रित होकर बाग में जा घुसी और पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद बस में सवार छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। शोर सुन राहगीर मदद के लिए पहुंच गए। लोगों ने घायल छात्राओं को बस से बाहर निकला। सूचना पर पहुंची बीकेटी पुलिस ने घायल छात्राओं को मां चंद्रिका देवी अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर का कहना है कि सभी छात्राएं सुरक्षित हैं।

हादसे में चोटिल छात्राएं व क्षतिग्रस्त बस।

हादसे में चोटिल छात्राएं व क्षतिग्रस्त बस।

हादसे में चोटिल छात्राएं व क्षतिग्रस्त बस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें