फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस व बोलेरो की जबरदस्त टक्कर में 10 की मौत, दो घायल

Wed, 01 Feb 2017 09:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में बहराइच मार्ग पर दुर्गापुर गांव के पास ओवरटेक करने के चक्कर में बस व बोलेरो में आमने-सामने हुई टक्कर में दो महिलाओं समेत 10 लोगों की जान चली गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
हादसा
घने कोहरे के चलते हुए हादसे में दो घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। सभी मृतक फैजाबाद के रुदौली थाना क्षेत्र के जमुनियामऊ गांव निवासी थे और बहराइच स्थित मसऊद गाजी की दरगाह जा रहे थे। (हादसे के बाद बस)
विज्ञापन

3 of 7
रामनगर थाना क्षेत्र में बहराइच मार्ग पर दुर्गापुर गांव के समीप बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे लखनऊ की ओर जा रही अवध डिपो की बस व बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। (घटनास्‍थल पर डीएम व एसएसपी।)

4 of 7
मृतकों में बोलेरो चालक फहीम (20) पुत्र शमीम निवासी रुदौली फैजाबाद, अजमतुल (50) पत्नी अताउल्ला, एनएम जबी (11) पुत्री एनुल, जहीर (50) पुत्र शौकत, मनु (18) पुत्री जहीर, रुखसार (17) पुत्री जहीर, मुस्तरी (50) पत्नी इस्लाम, जैनुल (40) पुत्र अताउल्ला व अब्दुल रऊफ (50) पुत्र असदउल्ला सभी निवासी ग्राम जमुनियामऊ थाना रुदौली जनपद फैजाबाद के थे।
विज्ञापन

5 of 7
हादसे में आरिफ (10) पुत्र जैनुल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

6 of 7
हादसे के दौरान एक कार भी बस में जा घुसी जिसमें सवार लखनऊ के रस्तोगी बालागंज मोहल्ला निवासी पिता- पुत्र आनंद द्विवेदी (60) व शेखर द्विवेदी (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दोनों का रामनगर सीएचसी में इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कोहरा व बोलेरो चालक की लापरवाही बनी हादसे का कारण बुधवार सुबह घना कोहरा व बोलेरो चालक का कान मेें फोन की लीड लगाना हादसे का सबब बन गया। कान में लीड लगी होने के चलते फहीम ने जब इंडिका कार को ओवरटेक किया तो सामने आ रही बस को नहीं देख सका और आमने-सामने टक्कर हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें