शुक्रवार दोपहर सीतापुर जिले के तालगांव में लश्करपुर गांव के पास बेकाबू निजी बस के शारदा नहर में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। छह मृतकों की शिनाख्त हो गई है। साहसी ग्रामीणों ने 20 यात्रियों को नहर से सकुशल निकाला। घायलों को सीएचसी बिसवां में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
2 of 7
करीब साठ मुसाफिरों को लेकर बस लहरपुर से बिसवां जा रही थी। कई लोगों के शारदा नहर में बह जाने की आशंका है। लहरपुर से प्राइवेट बस (यूपी 81 एफ-9216) शुक्रवार को करीब 60 मुसाफिरों को लेकर बिसवां के लिए निकली। दोपहर 1:45 पर तालगांव में लश्करपुर गांव के पास बस अचानक बेकाबू होकर शारदा सहायक नहर में जा गिरी।
विज्ञापन
3 of 7
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बस के पलटते ही गेट व खिड़कियों के पास बैठे करीब 15 लोग किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन बाकी उसी में फंसे रह गए। ग्रामीणों ने रस्सियों व धोती के जरिये बस में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया।
4 of 7
डूबने के डर से बस के ऊपर चढ़कर चिल्ला रहे कई यात्रियों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे लहरपुर व बिसवां के एसडीएम, सीओ ने ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से लोगों को सीएचसी बिसवां भेजा। हादसे में 20 लोगों को सकुशल नहर से निकाल लिया गया।
विज्ञापन
5 of 7
मृतकों में तालगांव के हीरापुर खैरूल्लापुर गांव की जय देवी (35) पत्नी कृष्णकुमार, लहरपुर के लोनियनपुरवा शाहपुर निवासी रानी (45) पत्नी किशोर, बाराबंकी जिले के सूरतगंज जमलापुर निवासी मूलचंद (40) पुत्र बाबू, तालगांव के तेऊला गांव की रजनी (36) पत्नी कौशल, सुल्तानपुर जिले के निवासी व प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर रूढ़ा में शिक्षक हरगोविंद यादव (38), सोनी पत्नी अस्सू (35) निवासी ग्राम ककरहा लहरपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
6 of 7
बस में सफर कर रहे लोगों के अनुसार करीब 20 लोग तेज बहाव के कारण नहर में बह गए, जिनका अभी तक पता नहीं चला है।
बस में सवार लहरपुर के शाहपुर लोनियनपुरवा निवासी सुनीता देवी (30) पत्नी रामसनेही व सात साल का बेटा गोलू, जेठानी नीलम (35) पत्नी रामखेलावन, तालगांव इलाके के हीरापुर गांव निवासी रामप्रिय (40) पत्नी विशुन कुमार को सीएचसी बिसवां में भर्ती कराया गया है।