फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में दो बसों में टक्कर, हादसे में 22 यात्री घायल, सात की हालत गंभीर

Tue, 29 Aug 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस
विज्ञापन
बहराइच-गोंडा रोड पर मंगलवार सुबह दो रोडवेज बसों की टक्कर हो गई। हादसा ब्रेक फेल होने से हुआ। हादसे में दिल्ली से बलरामपुर जा रही बस में सवार 22 यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें सात की हालत नाजुक है।
विज्ञापन


दिल्ली से बलरामपुर जा रही बस यूपी 47 टी 2726 मंगलवार सुबह छह बजे के आसपास बहराइच रोडवेज बस अड्डे पर पहुंची। यहां 15 मिनट के ठहराव के बाद बस बलरामपुर के लिए रवाना हुई। बस के साथ ही बलरामपुर डिपो की बस यूपी 47 टी 2717 भी रोडवेज बस अड्डे से निकली। यह बस आगे चल रही थी।

दोनों बसें जब बहराइच-गोंडा मार्ग पर कोतवाली देहात अंतर्गत बेरिया के पास पहुंची, तभी आगे चल रही बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इस दौरान पीछे के चालक ने बस को रोकने के लिए ब्रेक लगाई, लेकिन ब्रेक फेल हो गई।
विज्ञापन


जिसके कारण बस पीछे से तेज रफ्तार में टकरा गई। चीख पुकार मच गई। गांव के लोग दौड़े। सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस भी मौके पर पहुंची। आननफानन में सभी को बस से निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटनाग्रस्त बस में 40 लोग सवार थे। इनमें 22 यात्री लहूलुहान हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है।

हादसे में ये यात्री हुए घायल
हादसे में बस में सवार अनीसा (22) बलुआ बलरामपुर, रीना (20) पिपरहवा भवानीपुर सिद्धार्थनगर, मंजू देवी (42) रेहरा बलरामपुर, रामसागर (40) ढेबरुआ सिद्धार्थनगर, रामसमुझ (45) गिलौला श्रावस्ती, महावीर सिंह (52) वजीरगंज गोंडा, रेनू शुक्ला (22) इकौना श्रावस्ती, बाबूराम (35) तामघास गुलमी नेपाल, मासूम रजा (4) पचपेड़वा बलरामपुर, अंजुम आरा खातून (30) पचपेड़वा बलरामपुर, उदयराज (30) जोगिया ललिया बलरामपुर, बस चालक असगर हुसैन (45) रेहरा माफी बलरामपुर, लक्ष्मण बनकटवा शिवपुर कालोनी चनरहिया कपिलवस्तु नेपाल, प्रभुनाथ मटखनवा इकौना श्रावस्ती, बस परिचालक बस्ती निवासी अशोक पाल  (35) समेत 22 लोग घायल हुए हैं। इनमें लक्ष्मण, मासूम रजा, उदयराज, मंजू, रामसागर, रामसमुझ, अनीसा की हालत गंभीर बताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें