लखनऊ। इटौंजा उपकेंद्र के महोना रोड स्थित सहादतनगर में एक स्थानीय डॉक्टर सात दिनों से जले ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए भागदौड़ कर रहे थे, मगर जेई अजय कुमार और एक्सईएन अरुण कुमार भारती सुनवाई नहीं कर रहे थे। दोनों की लापरवाही उजागर हुई तो आधी रात को जला ट्रांसफार्मर बदल दिया गया
मामले ने तब तूल पकड़ा जब एक्सईएन ने विभागीय वॉट्सएप ग्रुप पर दावा किया कि कोई भी शिकायत लंबित नहीं है। जवाब में उपभोक्ता की 1912 की शिकायत का स्क्रीनशॉट साझा होते ही एक्सईएन की पोल खुल गई। ग्रुप में एमडी से लेकर निदेशक तक जुड़े होने के कारण शीर्ष अफसरों ने जेई व एक्सईएन को खूब फटकारा। इसके बाद शनिवार रात 2:30 बजे नया ट्रांसफार्मर भेजा गया और सुबह 4:30 बजे तक बिजली सुचारू हुई।