फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रांसफार्मर जलने से सात घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। अहिबरनपुर उपकेंद्र के तहत त्रिवेणीनगर में होली के रंग में खराब ट्रांसफार्मर ने भंग डाल दी। 400 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण दोपहर से शाम तक होली की मस्ती में व्यवधान आया। कई अन्य इलाकों में भी फॉल्ट के कारण बिजली संकट उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन

1912 कंट्रोल रूम के अनुसार, त्रिवेणीनगर में अधिवक्ता डीएस पांडेय के आवास के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे खराब हो गया। इससे होली की मस्ती के बीच अचानक डीजे और साउंड सिस्टम खामोश हो गए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब उपकेंद्र पर शिकायत की गई, तो वहां भी कर्मचारी होली मनाने में व्यस्त थे। काफी देर बाद शाम करीब 7:30 बजे ट्रांसफार्मर बदला गया, तब जाकर बिजली बहाल हुई।

वहीं, महानगर, नादान महल रोड, एचएएल, सूगामऊ और सेक्टर 14 न्यू इंदिरानगर उपकेंद्रों की 33 केवी आपूर्ति में तकनीकी खामी आई। हालांकि, विभाग ने तत्काल वैकल्पिक स्रोत्र से बिजली चालू कर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी। ओमेगा उपकेंद्र के ओमेगा फीडर में भी फॉल्ट के कारण काफी देर तक आपूर्ति बाधित रही, जिससे त्योहार के दिन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें