फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में खत्म होगी पानी की समस्या, फरमान जारी

Sat, 16 Apr 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम अख‌िलेश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर बुंदेलखंड में पेयजल समस्या के तात्कालिक समाधान के लिए इंडिया मार्का-2 हैंडपंपों की संख्या बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


शासन ने पहले 2560 हैंडपंप मंजूर किए थे। अब 3226 नए हैंडपंप लगेंगे। इस पर खर्च होने वाली रकम 18.42 करोड़ से बढ़ाकर 21.57 करोड़ रुपये कर दी गई है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री बुंदेलखंड के सातों जिलों में पेयजल समस्या के समाधान के प्रति अत्यंत गंभीर हैं। इसीलिए सीएम ने हैंडपंपों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दी थी 30 करोड़ रुपये की मंजूरी

अब झांसी में 700, जालौन में 300, ललितपुर व बांदा में 400-400, महोबा व चित्रकूट में 500-500, हमीरपुर में 426 हैंडपंप स्थापित होंगे।

इस प्रकार इन सातों जिलों में पेयजल समस्या के समाधान के लिए कुल 3226 हैंडपंप लगेंगे।

मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों बुंदेलखंड क्षेत्र की पेयजल समस्या के तात्कालिक निदान के लिए 30 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी। इसके अंतर्गत 18.42 करोड़ रुपये से 2560 हैंडपंप लगने थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें