सर्राफा व्यापारियों ने प्रमुख सचिव को सौंपे सुझाव
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोने को लेकर दिए गए वक्तव्य के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बुधवार को राज्य कर कार्यालय गोमतीनगर में सर्राफा व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख सचिव कर कामिनी रतन चौहान एवं नितिन बंसल ने की।
व्यापारियों ने सोने की बिक्री घटने की स्थिति में जीएसटी विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले कारण बताओ नोटिस पर चिंता जताई। आदीश कुमार जैन सर्राफ ने कहा कि बिक्री कम होने पर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। प्रमुख सचिव ने व्यापारियों के सुझाव मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया ।
बैठक में उत्तर प्रदेश सर्राफा संघ के अध्यक्ष महेश चंद्र जैन, आदीश कुमार जैन सर्राफ, राजन रस्तोगी, संजीव अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल तथा इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग रस्तोगी, समिति रस्तोगी और धीरेंद्र गुप्ता शामिल रहे।