फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी : टोल टैक्स मांगने पर दंबगों ने मचाया उत्पात, टोल कर्मियों को पीटा

Mon, 16 Sep 2019 09:31 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाराबंकी जिले के थाना मसौली क्षेत्र के लखनऊ-बहराइच मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर दबंगई का मामला सामने आया है। टोल कर्मियों द्वारा वाहन चालक से टोल टैक्स अदा करने की बात कहने पर उनके साथ मारपीट की गई। इसमें एक कर्मचारी चोटिल हुआ है। टोल प्लाजा मैनेजर ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद होने की बात कही जा रही है।   
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार की दोपहर रामनगर से शहर की ओर जा रही सफेद रंग की एक एक्सयूवी शहावपुर टोल प्लाजा पर पहुंची तो टोल कर्मियों द्वारा टोल टैक्स मांगने पर कार सवार लोग भड़क गए। आरोप है कि दबंगों ने कार से उतरकर टोल प्लाजा पर मौजूद टोल कर्मियों से अभद्रता कर मारपीट करने लगे जिनका फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। 

टोलकर्मियों ने बताया कि कार सवार लोग काफी देर तक टोल प्लाजा पर अराजकता करते रहे। इस दौरान टोल कर्मियों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। दबंगों की मारपीट में चन्द्रशेखर नामक टोलकर्मी के चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


टोल प्लाजा मैनेजर डीआर यादव ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एक एक्सयूपी रामनगर की ओर से आयी और वीआईपी लेन से निकलने पर जब टोलकर्मियों ने टैक्स की मांग की तो उसमें सवार लोग मारपीट करने लगे। जिसमे एक टोलकर्मी घायल हो गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत ने बताया कि टोल प्लाजा प्रबन्धक की तहरीर मिली है जांच कर मामला दर्ज किया जायेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें