फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोसाईंगंज, गुडंबा व काकोरी में 13 अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए ने शनिवार को गोसाईंगंज, गुडंबा व काकोरी क्षेत्र में लगभग 75 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 13 अवैध प्लाॅटिंग पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जोनल अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि आनंद कुमार, मुनींद्र सिंह, रंजीत, विश्वनाथ यादव गोसाईंगंज के ग्राम ढकवा, महमूदपुर व बाजुपुर में चार जगहों पर लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लाॅटिंग कर रहे थे। जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि ताहिर, मन्नान, मुस्कान, नाज, राजकुमार काकोरी में सात अलग-अलग स्थानों पर लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लॉटिंग कर रहे थे। जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि राम विलास, संदीप यादव, प्रदीप, त्रिभुवन यादव, गौरी प्रॉपर्टीज के प्रबंधक गुडंबा के ग्राम रजौली में दो अलग-अलग स्थानों पर लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लॉटिंग कर रहे थे। इन्हें ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें