लखनऊ। एलडीए की टीम ने बुधवार को विरोध के बीच चिनहट, काकोरी व माल में लगभग 150 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 14 अवैध प्लाॅटिंग पर बुलडोजर चलाया। गोमती नगर, चिनहट, इंदिरानगर व गुडंबा में कार गैराज, रो-हाउस भवन, व्यावसायिक कॉम्पलेक्स समेत 17 अवैध निर्माण सील किए।
एलडीए की टीम ने चिनहट के सिकंदरपुर खुर्द, बगुलहा व कुम्हारनपुरवा में लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही चार अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त किया। चिनहट, गोमतीनगर व गोमतीनगर विस्तार में कार वर्कशॉप, रो-हाउस भवनों, व्यावसायिक कॉम्पलेक्स समेत 14 अवैध निर्माण सील किए गए। जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कियूनिटी सिटी कॉलोनी के पास दो बड़े अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किए। दुबग्गा के जिलहपुर मौरा, अमेठिया सलेमपुर, जेहटा और माल के काकराबाद में 120 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 10 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया।