फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध भट्ठियों पर चला बुलडोजर

Sat, 22 Feb 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गदागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तोड़ी गईं अवैध कोयला भट्ठियां।   -संवाद
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र डलमऊ में अवैध तरीके से संचालित कोयले की भट्ठियों को धराशायी कराया जा रहा है। वन विभाग और डलमऊ तहसील प्रशासन का बुलडोजर शुक्रवार को धूता गांव में संचालित दो भट्ठियों पर चला। इससे अफरातफरी रही।
विज्ञापन


वन क्षेत्र डलमऊ में अवैध तरीके से कोयले की भट्ठियां संचालित की जा रही हैं। अमर उजाला ने पिछले महीने इसे लेकर अभियान चलाया था। इसके बाद तहसील और वन विभाग के अफसर हरकत में आए। अब तक तहसील क्षेत्र के कटरी इलाके में संचालित 34 भट्ठियों को तोड़ा जा चुका है।

शुक्रवार को वन विभाग के रेंजर रविशंकर, डिप्टी रेंजर रजनीश कुमार, वन दरोगा शरद बाजपेयी, दिनेश चंद्र गुप्ता, आलोक मणि तिवारी व राजस्व टीम धूता गांव पहुंची। वहां पर दो संचालकों से भट्ठी से संबंधित कागजात मांगे गए। अनुमति के कागजात न मिलने पर दोनों भट्ठियों को जेसीबी से ढहवा दिया गया।
विज्ञापन


रेंजर ने बताया कि भट्ठी संचालक रिंकू सिंह तथा मनोज कुमार बाजपेयी अवैध ढंग से भट्टियां संचालित कर रहे थे। दोनों भट्ठियों को तोड़वा दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध तरीके से भट्ठी संचालित नहीं होने पाएगी। इसके लिए बराबर छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें