फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नैमिष नगर में चला बुलडोजर, 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती एलडीए की टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शनिवार को नैमिषनगर योजना में अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 50 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही सात अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त की गईं। वहीं, काकोरी में 30 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त एवं दो अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किए गए।
विज्ञापन


प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि योजना में निजी विकासकर्ताओं की अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लाॅटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं, प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि काकोरी के ग्राम-शिवरी में अभियान चलाया गया। लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही पांच अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें